फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम निकले मांट थाने के असलाह

Mon, 23 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : Desk
विज्ञापन
थाना मांट के निरीक्षण के दौरान एसपी देहात को कई खामियां मिली। दरोगा सहित कई पुलिसकर्मी असलाह की हैंडलिंग सही तरह से नहीं कर सके। निरंतर सफाई न होने से असलाह जाम हो गए थे। सलामी गारद में पुलिसकर्मी ठीक तरह से सलामी भी नहीं दे सके।
विज्ञापन


एसपी देहात अरुण कुमार सिंह ने रविवार को थाने का निरीक्षण किया था। जब उन्होंने पुलिसकर्मियों से असलाह की हैंडलिंग करा कर देखा तो कई ऐसा नहीं कर पाए। उन्होंने चेक किया तो असलाह जाम थे।

उन्होंने असलाहों की हर सप्ताह सफाई करने और उनको चलाने का अभ्यास करने का निर्देश दिया। पुलिसकर्मियों को सलामी का अभ्यास करने के लिए कहा। हालांकि थाने में अभिलेख पूर्ण मिले। इस पर हैड मोहर्रिर प्रीतम सिंह को शाबाशी दी और पुरस्कार की घोषणा की। 
विज्ञापन


निरीक्षण में मिली खामियों पर उन्होंने थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार को दुरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी लोगों की सेवा करने की है। हमें आम जनता के साथ मित्रतापूर्वक व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी पुलिसकर्मी को कोई भूत-प्रेत दिखाई नहीं देता और न ही कोई जहरीला कीड़ा काटता है, क्योंकि पुलिस 24 घंटे हमेशा लोगों की सेवा में तत्पर रहती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें