फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आन के लिए जिंदा जला दी बेटी

Thu, 12 Feb 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
राधा की नगरी में आन के लिए मां और भाई ने ही नीरज (20) को मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाया था। घटना के चार दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए युवती के भाई और मां को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही युवती के प्रेमी को भी घटना छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


बता दें, आठ फरवरी को नीरज (20) पुत्री मोहन सिंह अपने घर की छत पर बने कमरे में गंभीर रूप से झुलसी हालत में मिली थी। उसे उपचार के लिए आगरा में भर्ती कराया। नौ फरवरी को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उसके पिता ने अज्ञात में नीरज की हत्या करने का मामला दर्ज कराया था।

इस मामले में पुलिस ने एक पड़ोसी युवक अजय से पूछताछ की, उससे मिली जानकारी के आधार पर नीरज के भाई प्रमोद और मां मोहरश्री को थाने बुलाकर पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि नीरज के अजय से प्रेम संबंध थे और इनको लेकर उसके घर में खासा तनाव था।
विज्ञापन


नीरज की थाना मांट क्षेत्र में तय की गई शादी भी इन संबंधों के चलते टूट गई थी। घटना से लगभग 15 मिनट पहले नीरज की मोबाइल पर आखिरी बात अजय से ही हुई थी। इसके बाद उस पर मोहरश्री व प्रमोद ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। युवती की हालत गंभीर होने के कारण मृत्यु पूर्व उसके बयान नहीं हो सके थे। अजय को पूरी घटना की जानकारी थी लेकिन इसके बाद भी उसने पुलिस को सूचना नहीं दी। उसे साक्ष्य छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

नीरज के पिता समेत तीन मां की हत्या में गिरफ्तार
 मथुरा। आन के लिए बेटी को जिंदा जला देने वाले परिवार ने उसकी दादी को भी नहीं बख्शा था। नीरज के पिता ने अपने दो भाईयों धनपाल व चंद्रपाल के साथ मिलकर गत 21 दिसंबर को मां दुलारी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीनों का गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दुलारी की हत्या खेत की बिक्री से मिले दो लाख रुपयों को हड़पने के लिए की गई थी। वह इन पैसों को बेटों को नहीं देना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें