फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से डीएम के फालोअर की मौत

Mon, 27 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव गौसना के समीप वाहन के इंतजार में खड़े युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। मृतक डीएम का फालोअर बताया गया है। सूचना मिलने पर डीएम समेत अफसर जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिवारीजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


राया के गांव पवेसरा निवासी लीलाधर उर्फ कन्हैया (35) रविवार दोपहर को मथुरा आने के लिए गांव गौसना के समीप वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी राया की तरफ से आ रहा ट्रक उनसे टकरा गया। उनके सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया।

चालक मौके से भागने में सफल रहा। सूचना पर जिलाधिकारी नितिन बंसल प्रशासनिक अमले के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने फालोअर की मौत को दुखद बताया और परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। थाना जमुनापार के प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद शर्मा ने बताया कि मृतक के बड़े भाई मोहन सिंह ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें