बाजना चौकी पर तैनात एचसीपी ज्ञान सिंह (56) रविवार को मथुरा पुलिस लाइन के लिए निकले रास्ते में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। साथी उन्हें अस्पताल ले गए, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मैनपुरी के रहने वाले ज्ञान सिंह बाजना चौकी पर तैनात थे।
रविवार को वह शाहजहांपुर में दूसरे चरण के मतदान के लिए जा रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। एसपी देहात अरुण कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि नियम के तहत दरोगा को मुआवजा मिलेगा। इसके लिए चुनाव आयोग को लिखकर भेजा जाएगा।