फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने दरोगा को पीटा

Sun, 19 Mar 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
विज्ञापन
दरोगा राजेंद्र सिंह यादव
विज्ञापन
सरकार बदलने का असर पुलिस महकमे में तो खुलकर सामने आ गया है। इधर, भाजपा की सरकार बनी और उधर, एक चौकी इंचार्ज ने अपने दरोगा को पीट डाला। चौकी इंचार्ज ने यह कहकर भी हड़काया कि अब उनकी सरकार बनी है। घायल दरोगा ने मांट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


प्रदेश की सत्ता बदलते ही सरकारी मशीनरी भी अपना रंग बदलने लगी है। आपस में झगड़े तक होने लगे हैं। यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर बनी चौकी तो पुलिस वालों का अखाड़ा बन गई। चौकी इंचार्ज राजकुमार गिरी और दरोगा राजेंद्र सिंह यादव के बीच विवाद हो गया। पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट।

अब जिसने भी पुलिसवालों को झगड़ते देखा वही खड़े होकर मजा लूटने लगा। कइयों ने तो मोबाइल में वीडियो रिकार्डिंग तक कर ली। यहां खड़े लोग कहते रहे थे, ..देखो यह है हमारी पुलिस। काफी देर तक झगड़ा चला। बाद में अन्य पुलिसवालों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


घायल दरोगा राजेंद्र सिंह ने इस संबंध में चौकी इंचार्ज राजकुमार गिरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को मांट थाने में तहरीर दी है। राजेंद्र सिंह का कहना है चौकी इंचार्ज बार-बार यह कहकर धमका रहा था कि अब सपा की सरकार नहीं बल्कि भाजपा की हुकूमत आ गई है।


यह था मामला
दरअसल यमुना एक्सप्रेसवे की मांट टोल चौकी पर तैनात सिपाही रमेश, रामचंद और रमेश चौधरी तीन दिन पहले एसएसपी मोहित गुप्ता से चौकी इंचार्ज राजकुमार गिरी की शिकायत करके आए थे। इन लोगों ने शिकायत की थी कि चौकी इंचार्ज उनसे अभद्र व्यवहार करता है। एसएसपी ने एसपी क्राइम राजेश सोनकर को इसकी जांच सौंप दी।

शनिवार को टोल चौकी प्रभारी राजकुमार गिरी को इसकी भनक लगी तो शिकायत करने में मदद करने वाले सिपाही प्रबंश कुमार को हड़काया। उसके बाद रविवार को सिपाहियों को उकसाने का आरोप लगाते हुए दरोगा राजेंद्र सिंह यादव से मारपीट कर डाली।

दरोगा को बचाने आए सिपाही से भी गालीगलौज की। बताया जाता है कि सीओ मांट ने दोनों के बीच समझौता भी करा दिया था लेकिन पीड़ित दरोगा ने न्याय के लिए तहरीर दे दी है। एसएसपी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

काफी समय से मेरा उत्पीड़न चौकी प्रभारी द्वारा किया जा रहा था जबकि मैने कोई भी शिकायत कही नहीं की। फिर भी मेरे साथ मारपीट की और मुझ पर बलात्कार का झूठा मुकदमा लिखवाने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन

- राजेंद्र सिंह, दरोगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें