नौहझील थाना क्षेत्र में सोमवार की रात चार बदमाशों ने व्यापारी को चाकू मारकर लूट लिया। व्यापारी की हालत गंभीर बताई गई है।
घटनाक्रम रात नौ बजे के बाद का है। बाजना निवासी अनिल कुमार पुत्र लालमन गुप्ता अलीगढ़ से बाइक पर लौट रहे थे।
बाजना-गोमथ मार्ग पर जटपुरा मोड़ के समीप चार लोगों ने उनको रोका और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
उन्होंने भागने की कोशिश की तो चाकुओं से गोद डाला। अनिल के पास रखे 44 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया।
चीखपुकार पर आसपास के ग्रामीणों के पहुंचने पर बदमाश भाग निकले।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में अनिल को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में थाना नौहझील में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।