फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामवृक्ष के दो बॉडीगार्ड दबोचे

Thu, 23 Jun 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
बॉडीगार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने गुरुवार को रामवृक्ष यादव के दो बॉडीगार्ड को गोकुल बैराज के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि ये दोनों हर वक्त रामवृक्ष की सुरक्षा में असलहा लेकर रहते थे। दोनों से एक राइफल और एक रिवाल्वर बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों सगे भाई हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी अनिल कुमार और देवेश कुमार निवासी गांव डबरी थाना हजरतगंज,बदायूं के रहने वाले हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों से जब भी रामवृक्ष का कोई विवाद हुआ ये दोनों हमेशा ही असलाह लेकर उसके साथ रहते थे।

चार अप्रैल को सदर तहसील में वकील और वादकारियों पर कब्जाधारियों के हमले में भी दोनों शामिल थे। पुलिस ने उनको गुरुवार की दोपहर को कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जवाहर बाग में कब्जाधारियों को हथियार और कारतूस मुहैया कराने में देवेश भी सहयोग करता था। पुलिस के अनुसार देवेश भी राकेश गुप्ता के साथ गाड़ी से बदायूं से असलहे और कारतूस लेने जाता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें