फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी को रोका तो कर दी पुलिसकर्मियों से मारपीट

Tue, 28 Feb 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नोएडा से आए श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों के मध्य मंगलवार को जाम के बीच से गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। एक पुलिसकर्मी को चोट भी आई। चार हमलावरों को पुलिस ने क्षेत्रवासियों के सहयोग से पकड़ लिया। देर शाम चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर नोएडा निवासी राजेश सेठ, कुश, दीपक और सुशील यमुना एक्सप्रेसवे से परिक्रमा मार्ग होते हुए ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। अटल्ला चुंगी पर तैनात कोतवाली के एसएसआई नरेंद्र सिंह वहां लगे जाम को खुलवाने का प्रयास कर रहे थे। 

गाड़ी जल्दी निकालने को लेकर नोएडा के श्रद्धालुओं का पुलिसकर्मियों से विवाद हुआ। आरोप है कि श्रद्धालुओं ने गाड़ी से उतरकर पुलिसकर्मियाें से मारपीट शुरू कर दी। पुलिस के जीप चालक हरभजन सिंह भदौरिया के हाथ में चोट लग गई।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियाें के सहयोग से पुलिस ने चारों श्रद्धालुओं को हिरासत में ले लिया।  मामले में पुलिस ने गालीगलौज करते हुए सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें