फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंशी की घूसखोरी पर एडीजी ने मांगी जानकारी

Sun, 11 Jan 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरीर कोतवाली क्षेत्र में सात साल की बालिका से दुराचार के मामले मेें जेल भेजे गए आरोपी युवक के परिवारीजनों ने सुरीर कोतवाली के मुंशी पर 40 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है।  इसकी शिकायत एडीजी क्राइम से की गई है। एडीजी क्राइम ने डीआईजी से इस मामले के संबंध में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


गांव सिकंदरपुर निवासी ऋषि कुमार पुत्र प्रेमपाल ने एडीजी क्राइम एचसी अवस्थी से की शिकायत में बताया है कि चार माह पूर्व सुरीर कोतवाली में उनके परिवार के युवक पप्पी के खिलाफ दुराचार के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इस मामले में सुरीर कोतवाली के मुंशी ने अपने मोबाइल से फोन कर थाने बुलाया और एक लाख रुपये की मांग की। उसने 40 हजार रुपये लिए, इसके बाद दुराचार और पोस्को के तहत आरोप पत्र लगा दिया, जबकि डीआईजी ने इस मामले की विवेचना आगरा से कराए जाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


इससे पूर्व आरोप पत्र लगाकर उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया और पप्पी को जेल भेज दिया। सुरीर कोतवाली प्रभारी मुनीश चंद्र ने बताया कि बालिका की चिकित्सकीय रिपोर्ट और वीडियोग्राफी कराकर लिए गए बयान आदि के आधार पर आरोप पत्र लगाया है। इस मामले में पूर्व में सीओ स्तर की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें