यमुना एक्सप्रेस वे पर राया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार जाइलो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सवार तीन लोगों के चोट आई हैं।
लखनऊ के इंदिरानगर के सेक्टर 24 निवासी आशीष श्रीवास्तव दिल्ली के इस्पात मंत्रालय में अधिकारी है। वह अपने भाई मनीष श्रीवास्तव और पत्नी संजू श्रीवास्तव के साथ दिल्ली से चलकर कार से लखनऊ जा रहे थे।
रविवार को शाम चार बजे थाना राया क्षेत्र में माइलस्टोन 104 पर तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ती हुई पलट गई। घटना में गाड़ी के पहिए ऊपर हो गए।
इसी दौरान मौके पर टीएसआई वाहन चेकिंग करते हुए पहुंचे और गाड़ी में फंसे तीन लोगों को निकाला।