मथुरा। सीएफआई-पीएफआई सदस्यों की सीजेएम द्वारा पीसीआर (पुलिस कस्टडी रिमांड) दिए जाने के मामले में क्षेत्राधिकार संबंधी याचिका पर सुनवाई एक दिसंबर को होगी। यह सुनवाई एडीजे चतुर्थ न्यायालय में होगी। जानकारी रहे कि सीजेएम द्वारा पीएफआई-सीएफआई सदस्यों की पीसीआर एसटीएफ को दी गई थी। जिस पर पीएफआई सदस्यों के अधिवक्ता मधुवन दत्त चतुर्वेदी ने जिला जज की अदालत में इस संबंध में सीजेएम के क्षेत्राधिकार को लेकर सवाल खड़े किए थे और इसे लेकर एक याचिका दायर की थी। अधिवक्ता ने बताया कि इस संबंध में सुनवाई एक दिसंबर को एडीजे चतुर्थ न्यायालय में होगी। संवाद