फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: टी-20 विश्व कप में भारत की जीत पर क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया जश्न

विज्ञापन
हाईवे स्थित पुष्पांजलि कॉलोनी में भारत की जीत पर जश्न मनाते क्रिकेट प्रेमी। 
विज्ञापन
मथुरा। टी-20 विश्व कप में श्रीलंका में हुए मैच में भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत पर क्रिकेट प्रेमियों की खुशी की सीमा नहीं रही। क्रिकेट प्रेमियों ने तिरंगे हाथ में लेकर जश्न मनाया। कई जगह आतिशबाजी भी की गई। शाम से स्क्रीन से चिपके क्रिकेट प्रेमियों को भारतीय टीम का 175 रन का स्कोर कम नजर आ रहा था, लेकिन जब पाकिस्तान का पहला विकेट शून्य पर ही गिर गया और छह रन पर दो विकेट स्कोर हो गया तो उत्साह चरम पर पहुंच गया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को पूरे मैच में कहीं भी हावी होने का मौका नहीं दिया। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और आखिरी विकेट गिरते ही क्रिकेट प्रेमियों ने शांति नगर, पुष्पांजलि कॉलोनी में जश्न मनाया गया। कई जगह आतिशबाजी करके खुशी मनाई गई। क्रिकेट एसोसिएशन के कमल चावला का कहना है कि यह एकतरफा मुकाबला था, पाकिस्तान कहीं टिकता नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें