फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोवर्धन में अचेतावस्था में मिले दंपती, सामान गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राजस्थान के दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी से पति के साथ ब्रज दर्शन करने आई महिला गोवर्धन में बस स्टैंड पर अचेतावस्था में मिली। पति की हालत भी ठीक नहीं थी। दंपती के साथ जहरखुरानी की संभावना जताई जा रही
विज्ञापन



दंपती ने दो दिन पूर्व गोवर्धन की परिक्रमा और फिर वृंदावन संत प्रेमानंद के दर्शन करने चले गए। मंगलवार को दंपती गोवर्धन लौटे। यहां महिला अंजली 24 पत्नी विजय निवासी मेंहदीपुर बालाजी बेहोश हो गई। महिला को देखने के लिए भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया है। पति विजय की हालत भी ठीक नहीं है।

दंपती ने बताया कि बेहोशी के दौरान उनका सामान पार हो गया। फिलहाल दोनों जिला अस्पताल में हैं। सीएचसी में तैनात डॉ. विष्णु रावत ने बताया कि महिला को अचेतावस्था में लाया गया, फिर उसके पति को लाया गया। महिला की हालत ठीक न होने पर जिला अस्पताल भेज दिया है, पति भी साथ चला गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें