फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आज से शुरू होंगी परिषदीय परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बेसिक शिक्षा परिषद के तहत कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों के शैक्षिक सत्र 2023/24 की वार्षिक परीक्षाएं बुधवार से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा परिणाम 31 मार्च को जारी किए जाएंगे। एक अप्रैल से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 9:15 बजे से 11:45 बजे तक, दूसरी पाली की परीक्षा 12:15 से 2:45 मिनट तक चलेगी। कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो व तीन में परीक्षा लिखित एवं मौखिक होगी। लिखित व मौखिक परीक्षा में अंकों का अधिभार 50/50 प्रतिशत रखा गया है।
कक्षा चार व पांच की भी परीक्षा लिखित एवं मौखिक होगी लेकिन लिखित व मौखिक परीक्षा का अधिभार 70 एवं 30 प्रतिशत रहेगा। कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा लिखित होगी। लिखित वार्षिक परीक्षा 50 अंकों की होगी। इसमें बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। मौखिक परीक्षा की अवधि प्रधानाध्यापक निर्धारित करेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर लीं गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें