फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चोरी की बिजली से चल रहा था कूलर और एसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बिजली चोरों के खिलाफ निगम अधिकारियों का अभियान जारी है। निगम की टीम ने छापा मारकर 14 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने बताया कि कैंट क्षेत्र में निगम की टीम द्वारा मॉर्निंग रेड की गई। टीम को 6 घरों में कटिया डालकर बिजली चोरी होते हुए मिली। टीम ने सभी घरों के कनेक्शन काट दिए। कटिया डालने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे तार को जब्त कर लिया। इसके अलावा निगम की टीम ने छटीकरा में 8 स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं। ये सभी लोग मीटर में अतिरिक्त केबल और खंभे पर कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। चोरी की बिजली से घर में एसी, कूलर और पंखे चला रहे थे। टीम ने मौके पर बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। सभी के खिलाफ बिजली थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। सभी से निर्धारित जुर्माने की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें