फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भवन निर्माण सामग्री को लेकर विवाद, शिक्षिका समेत परिवार को पीटा

Mon, 07 Aug 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के चंदनवन इलाके में भवन निर्माण सामग्री को रास्ते में रखने के विवाद में पड़ोसियों के बीच संघर्ष हो गया। इस घटना में शिक्षिका व उसके परिवार को पीट दिया गया। शिक्षिका की तहरीर पर शनिवार रात पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


रंजना सिंह बघेल पत्नी विजेंद्र सिंह बघेल निवासी चंदनवन फेस-1, हाईवे ने बताया कि वह पेशे से सरकारी शिक्षिका हैं। पड़ोसी बीरबल उनकी पत्नी, बेटे विष्णु व सोनू और दोनों बहूओं ने उनके घर के बाहर ईंट रख अतिक्रमण कर रखा है। इस संबंध में उनको पूर्व में टोका गया। इसी बात पर उक्त लोगों ने परिवार के साथ पीटा। मकान बेचने का दबाव बना रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें