मथुरा। डिपो की अनुबंधित बस का चालक शराब के नशे में बस दौड़ा रहा था। कचहरी रोड पर बस दूसरे वाहन से टकराई तो मौके से गुजर रहे एक अधिकारी की नजर शराब के नशे में झूम रहे बस ड्राइवर पर पड़ गई। जांच करने पर चालक की शराब मात्रा 50% मात्र आई। पुलिस ने चालक और बस को कब्जे में ले लिया। एटा जा रही बस में 20 से ज्यादा सवारियां भरी हुई थी।
वरिष्ठ केंद्र प्रभारी संतोष अग्रवाल ने बताया कि डिपो की बस संख्या यूपी 85 डीटी 2469 मथुरा से एटा जा रही थी। चालक कुलदीप पुत्र ओमप्रकाश एवं परिचालक आशीष यादव संविदा बस पर तैनात थे। सूचना मिली कि चालक कुलदीप शराब पीकर बस चला रहा था। पुलिस के सहयोग से जयप्रकाश शुक्ला, मुकेश कुमार ने बस को एवं चालक को पुलिस के सुपुर्द किया। बस में मौजूद सवारियों को वैकल्पिक व्यवस्था करके गंतव्य तक भेजा गया।