फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुतला जलाने से पहले ही कांग्रेसी हिरासत में, बाद में छोड़ा

Tue, 04 Apr 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मथुरा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने का विरोध कर रहे युवा कांग्रेस तथा एनएसयूआई के करीब 15 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री का पुतला जलाने से पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि थाने ले जाकर बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
कांग्रेसी विकास मार्केट में गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पूर्व घोषणा के मुताबिक उन्हें होलीगेट चौराहा पहुंचकर मुख्यमंत्री को पुतला जलाना था। जैसे ही वे विकास मार्केट के आगे बढ़े पुलिस ने एक-एक सभी को अपनी गाड़ी में बैठाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर कइयों को पुलिसकर्मी घसीटते हुए ले गए। आखिरकार सभी को शहर कोतवाली ले जाया गया, जहां से बाद में छोड़ दिया। प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव विशाल चौधरी ने बताया कि राहुल गांधी ने संसद में गरीबों की आवाज उठाई इसलिए उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई, यह लोकतंत्र का अपमान है। प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा ने बताया कि हम सब छात्रों की आवाज उठा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हरीश पचौरी, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीन ठाकुर, काशान रिजवी, रमन चतुर्वेदी, हरजीत अरोरा, राधे चौधरी, दुर्गेश बघेल, तिलकवीर चौधरी, सुनील उपाध्याय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी जी जबाव दो, कांग्रेस चलाएगी पोस्टकार्ड अभियान

मथुरा। राहुल गांधी की सांसद सदस्यता खत्म करने के विरोध में कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी पर लगातार आक्रामक होती जा रही है। इसी क्रम में युवक कांग्रेस जनपद के दस हजार लोगों से ऐसे पोस्ट कार्ड भरवाएगी, जिन पर पीएम के लिए तीन प्रश्न लिखे होंगे। यह प्रश्न अदाणी और पीएम के बीच के संबंधों पर आधारित होंगे। सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हेमरन कसाना व युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने मोदी जी जवाब दो , कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पोस्टकार्ड के बारे में बताया। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यतींद्र ने कहा की उत्तर प्रदेश के हर जिले में शिविर लगाकर 10 हजार पोस्टकार्ड भरे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें