फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के भरोसे यूपी की सत्ता में वापसी का सपना

Mon, 07 Mar 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
विज्ञापन
भाजयुमो अधिवेशन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन से गए 11 हजार युवा अब गांव-गांव मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है कि केंद्र सरकार को घेरने की साजिश का वह लोगों के बीच जाकर पर्दाफाश करें। अधिवेशन का सबसे बड़ा मकसद यही था कि बिहार की पुनरावृत्ति यूपी में नहीं होनी चाहिए। पार्टी ने यूपी की सत्ता में वापसी के लिए युवाओं पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन


वृंदावन में पहले दिन कार्यसमिति की बैठक और इसके बाद दो दिन के अधिवेशन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली, एचआरडी मंत्री स्मृति ईरानी, दिग्गज नेता प्रकाश जावडे़कर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित सभी प्रमुख नेताओं ने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की युवा टीम को केंद्र सरकार की हर उपलब्धि को गहराई से समझाया।  

प्रमुख नेताओं का संबोधन सीधे-सीधे दो हिस्सों में बंटा होता था। एक हिस्से में वह जेएनयू के कन्हैया से लेकर असहिष्णुत तक के मुद्दे को पीएम मोदी की सरकार के खिलाफ गहरी साजिश बताते थे। इसके बाद दूसरे हिस्से में शीर्ष नेताओं ने यह समझाया की मुद्रा धन से लेकर विदेश नीति और जनधन तक कैसे मोदी सरकार गांव, गरीब किसानों का विकास करने के साथ ही देश का विकास कर रही है।
विज्ञापन


अंत में युवाओं पर भरोसा कर उन्हें यूपी का विधानसभा चुनाव जिताने की अहम जिम्मेदारी सौंप दी गई। उनसे कहा गया है कि वह गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएं। इसके बाद सरकार के खिलाफ यूपीए की साजिश लोगों के दिलों में उतार दें। इसी मंत्र के सहारे भाजपा मिशन 2017 में कामयाबी की उम्मीद में है।


अधिवेशन में युवाओं को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि नौजवानों, गरीबों और किसानों के साथ साथ देश के विकास को समर्पित इस सरकार की उपलब्धियां गांवों तक पहुंचाएं। साथ ही कार्यकर्ता बनावटी असहिष्णुता, जेएनयू मामले में कांग्रेस की भूमिका और इशरतजहां मामले में यूपीए की साजिश का पर्दाफाश करें।
विज्ञापन

श्रीकांत शर्मा
राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता, भाजपा
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें