फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कमिश्नर और आईजी ने परखी बांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। अक्षय तृतीया पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में होने वाली भीड़ के मद्देनजर शुक्रवार शाम कमिश्नर अमित गुप्ता और आईजी दीपक कुमार ने व्यवस्थाओं को परखा। यहां उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं में मिली कमियों को दूर करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

इधर विद्यापीठ चौराहे से ठाकुर बांके बिहारी पुलिस चौकी तक लगाई गई बैरिकेडिंग को लेकर हो रही समस्याओं से स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। शाम वृंदावन पहुंचे कमिश्नर और आईजी परिक्रमा मार्ग, वीआईपी रोड होते हुए मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गलियों में होने वाली भीड़ का आंकलन करने के साथ व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने के आदेश दिए।
निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने मोहन बाग में अधीनस्थों की बैठक ली। व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने के आदेश दिए। इधर विद्यापीठ चौराहे से बांकेबिहारी मंदिर की गली तक लगाई गई बैरिकेडिंग से हो रही समस्याओं को लेकर गोविंद खंडेलवाल, वैभव अग्रवाल, नीरज गौतम, गोपाल खंडलेवाल आदि ने अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें