फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कोसी में मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट का आज सीएम करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। फ्रांस की कंपनी एयर लिक्विड इंडिया कोसीकलां के कोटवन औद्योगिक क्षेत्र में मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट का संचालन करेगी। 350 करोड़ रुपये की लागत से बने इस प्लांट का वर्चुअल उद्घाटन बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। वहीं स्थानीय स्तर पर गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह इसका शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

प्लांट से प्रतिदिन 300 टन मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। कंपनी देशभर में कई स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट संचालित कर रही है। इसमें ऑक्सीजन के साथ ही नाइट्रोजन आदि का उत्पादन भी होगा। तीन राज्यों की सीमाओं पर स्थापित हो रहे इस प्लांट की स्थापना की घोषणा कोरोना की दूसरी लहर के बाद की गई थी। यहां से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के मद्देनजर मंगलवार दोपहर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश पांडे, एसडीएम श्वेता सिंह, सीओ आशीष शर्मा ने अधीनस्थों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस प्रोजेक्ट के एचआर अधिकारी रिषीनाथ सिंह ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।


प्रदेश में उद्यमियों की पहली पसंद बना कोटवन औद्योगिक क्षेत्र: लक्ष्मीनारायण
कोसीकलां। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि योगी सरकार द्वारा किए गए सभी वादे धरातल पर आकार ले रहे हैं। इससे प्रदेश के विकास के साथ ही युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है। कोटवन औद्योगिक क्षेत्र बेहतर माहौल और सुविधाओं के बल पर प्रदेश में उद्यमियों की पहली पसंद बन चुका है। इसी का नतीजा है कि यहां लगातार औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो रहीं हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षित माहौल, बेहतर व्यवस्थाएं और उद्योग स्थापना की सरल नीतियों के चलते लगातार उद्यमी प्रदेश में आ रहे हैं। 350 करोड़ रुपये की लागत से शुरू होने जा रहा ऑक्सीजन प्लांट इसी का उदाहरण है। इस प्लांट में कई इकाइयों की स्थापना यहां होना इसी का परिणाम है। इस मौके पर नरदेव चौधरी, राजवीर सिंह, हेमराज, सौरव चौधरी आदि मौजूद थे। संवाद


बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर मुख्य सचिव और डीजीपी आज मथुरा में
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी मंदिर के कॉरिडोर को लेकर प्रदेश सरकार फिर गंभीर हो गई है। प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी इस संबंध में ब्रजवासियों से बातचीत करने के लिए बुधवार को मथुरा आ रहे हैं। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह लखनऊ से राजकीय विमान से सुबह 10.45 बजे आगरा पहुंचेंगे। यहां से वे कार से पूर्वाह्न 11.45 बजे मथुरा आएंगे। वृंदावन स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र टीएफसी पर वह श्रीबांके बिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे। स्थलीय निरीक्षण भी प्रस्तावित है। बैठक में पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार सहित प्रमुख विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्य सचिव शाम 5.00 बजे से 6.30 बजे तक कोसीकलां में ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे। शाम 6.30 बजे मुख्य सचिव आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही डीएम और एसएसपी तैयारी में जुट गए हैं। उत्तर प्रदेश ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा और मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्याम बहादुर सिंह भी मुख्य सचिव के समक्ष ब्रज में चल रही विभिन्न विकास परक योजनाओं का प्रस्तुतिकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें