फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शाम को बरसे बादल, सड़कें लबालब

Sun, 06 Aug 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर में बीते दो दिन से बारिश का दौर जारी रहने से लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली है, लेकिन सड़कों पर पानी भरने से आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


शनिवार शाम सात बजे बाद अचानक बारिश होने लगी। हालांकि कई इलाकों में यह मध्यम दर्जे की रही लेकिन अन्य क्षेत्रों में तेज बारिश से सड़कें लबालब हो गईं। इससे राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। उधर, विद्युत निगम ने भी कई इलाकों में बिजली काट दी, जो बारिश थमने के बाद बहाल हुई, लेकिन आने-जाने का सिलसिला रात भर बना रहा।

सुबह रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना बना रहा। पानी बरसने से सड़कों पर कीचड़ हो गया। फिसलन होने से राहगीरों को सधकर चलना पड़ा। सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर गया। इससे दुपहिया चालकों को काफी परेशानी हुई। इससे पहले बीती रात भी रिमझिम बारिश होती रही।
विज्ञापन


बारिश व बूंदाबांदी के कारण मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें