फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की पतंगें बनीं आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
मथुरा। आकाश में उड़ती कपड़े की पतंगें। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
नंदगांव (मथुरा)। नंदबाबा मंदिर के ऊपर उड़ रहीं कपड़े की बनी बड़ी पतंगें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इन पतंगों की लंबाई 40 फीट तक है।
विज्ञापन

लठामार होली के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ से आए श्रद्धालुओं के दल द्वारा इन पतंगों को उड़ाया जा रहा है। कृष्ण मुरारी भारद्वाज ने बताया कि कपड़े की पतंगों को उड़ाने में रस्सी नुमा डोर का प्रयोग किया जा रहा है। महात्मा गांधी, डोरी मोन, छोटा भीम एवं अन्य आकृतियों की ये पतंगें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। यूथ क्लब एसएएस नगर के चेयरमैन वरुण चड्ढा ने बताया कि पर्यावरण को बचाने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि का संदेश देने के लिए ये पतंगें उड़ाई जा रही हैं। इस मौके पर सुनील चड्ढा, ललित कुमार चड्ढा, कान्हा गोस्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें