फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नगर आयुक्त ने जलकल अधिकारियों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि, वेतन रोक

Sat, 03 Jun 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बेमौसम बारिश में हो रहे जलभराव को लेकर शुक्रवार को नगर आयुक्त अनुनय झा के तेवर सख्त नजर आए। उन्होंने बीएसए कॉलेज रोड और भूतेश्वर रेलवे पुल के नीचे जलभराव होने को गंभीरता से लेते हुए जलकल विभाग के सभी अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए मई माह का वेतन रोक दिया है। साथ ही कड़ी चेतावनी जारी की है कि बारिश के साथ ही जल निकासी के लिए पंप चालू हो जाएं, जिससे जलभराव की समस्या से तत्काल निपटा जा सके।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि पिछले दिनों हुई बारिश के दौरान बीएसए काॅलेज रोड और भूतेश्वर रेलवे पुल के नीचे जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। इसे लेकर नगर आयुक्त अनुनय झा ने शुक्रवार को जलकल अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान जलभराव की समस्या पर गंभीर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी है। साथ ही इस स्थिति के लिए मई माह का वेतन भी रोकने का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही भूतेश्वर रेलवे पुल पर स्थायी पंप के साथ पानी निकासी के लिए अतिरिक्त मोबाइल पंप लगाए जाने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा नगर आयुक्त ने राज्य स्मार्ट सिटी योजनांतर्गत मल्टीलेवल कार पार्किंग से रमणरेती पुलिस चौकी तक सौंदर्यीकरण कार्य की समीक्षा की। उक्त कार्य में कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रगति धीमी होने पर अभियंता को कड़ी चेतावनी दी। साथ ही बैठक में मल्टीलेवल कार पार्किंग से रमणरेती पुलिस चौकी तक अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए, जिससे कार्य में प्रगति आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें