फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फरीदाबाद से व्यवसायी का अपहरण, ढाबे में बंधक बनाकर रखा था... सीआईए ने कराया मुक्त

Thu, 16 May 2024 01:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) ने फरीदाबाद से अपहरण कर लाए गए व्यवसायी को मथुरा से मुक्त कराया। व्यवसायी को यहां एक ढाबे में बंधक बनाकर रखा गया था। टीम ने दो अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां से फरीदाबाद से अपहरण करके लाए गए एक व्यवसायी को सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) ने एक ढाबे से मुक्त कराया। इस दौरान टीम ने दो अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


बीते सोमवार देर शाम फरीदाबाद से एक व्यवसायी का बदमाशों ने अपहरण कर लिया और राजमार्ग पर एक ढाबे पर बंधक बनाकर रखे थे। मंगलवार को बदमाशों ने व्यवसायी के खाते से अपने खाते में ऑनलाइन लाखों रुपये ट्रांसफर करा लिए। व्यवसायी के परिजनों की सूचना पर फरीदाबाद सीआईए की एक टीम ने सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन को ट्रेस किया तो वह राजमार्ग के निकट मिली।

सीआईए टीम ने कोसी पुलिस के सहयोग से बुधवार शाम एक ढाबे पर छापा मारकर व्यवसायी को बंधन मुक्त कराकर दो बदमाशों को पकड़कर अपने साथ ले गई, जबकि अन्य आरोपी भाग गए। वहीं सीआईए की एक टीम नगर में अन्य आरोपियों की तलाश में डेरा डाले है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि हरियाणा की सीआईए की टीम ने थाने में आमद दर्ज कराकर एक पुराने मामले में सहयोग मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें