फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बालक का शव दफनाया, नहीं दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात दिल्ली से बिहार जा रही बस का माइल स्टोन 140 के पास टायर फटने व धमक से उसके ठीक ऊपर फर्श की चादर उखड़ गई थी।
विज्ञापन


इसके कारण चलती बस से बीच रोड पर गिरने से जान गंवाने वाले बालक का रविवार को शव दफना दिया गया। परिजन देर शाम शव बिहार लेकर रवाना हुए थे। इधर, बस चालक के खिलाफ परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराने से मना कर दिया। इसके चलते पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

बता दें कि अरमान (7) पुत्र रियासत निवासी सारघाट, मधुबनी, बिहार माता-पिता व पांच-भाई बहनों के साथ दिल्ली के रामपुरा इलाके में रहता था। पिता रियासत कपड़े बेचने का काम दिल्ली में करते हैं। शुक्रवार शाम को अरमान बहन रवीना (17) खातून और भाई फरमान (15) के साथ बिहार जा रहा था। फरमान के अनुसार वह बस के पिछले पहिये के ठीक ऊपर वाली सीट पर बैठे थे।
विज्ञापन

अरमान फर्श पर सो रहा था। पास ही दो बैग रखे थे। अचानक से माइलस्टोन 140 के पास बस का टायर फटा। इसकी धमक से फर्श टूट गया और बैग सहित अरमान टूटे फर्श में से नीचे जा गिरा और उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर संजय त्यागी के अनुसार शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंपा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें