फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सर्दी की मार से बच्चे और बुजुर्ग हो रहे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सर्दी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। शीतलहर भी चलने लगीं हैं। इसके कारण बच्चे और बुजुर्ग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में भी सर्दी से पीड़ित रोगी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टर दवा के साथ सर्दी से बचने की भी सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। ठंडी हवाओं के चलने और सूर्यदेव के न दिखने से न्यूनतम तापमान लगातार नीचे गिर रहा है। घर से निकलने में लोगों को सोचना पड़ रहा है। इस ठंड के चलते ही बच्चों के साथ बुजुर्ग भी सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, निमोनिया, कान व गले में संक्रमण, जोड़ों में दर्द आदि की समस्या से जूझ रहे हैं।
जिला अस्पताल में ही प्रतिदिन 30 से 35 बच्चे और करीब 100 से 125 बुजुर्ग ओपीडी में सर्दी से पीड़ित आ रहे हैं। जिन्हें बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन कुमार और डॉ. रवि माहेश्वरी द्वारा उपचार एवं परामर्श दिया जा रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन कुमार ने बताया कि फिलहाल प्रतिदिन करीब 30 से 35 बच्चे खांसी, जुकाम, बुखार आदि से पीड़ित आ रहे हैं। उन्हें दवा दी जा रही है। डॉ. रवि माहेश्वरी ने बताया कि बुजुर्गों को सर्दी से जुकाम, खांसी, बुखार जैसी परेशानी तो हो ही रही है। उन्हें जोड़ों में दर्द की समस्या भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव के उपाय

- वायरस को फैलने से रोकना सामान्य सर्दी से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है।

- बार-बार हाथ धोना और सर्दी से पीड़ित लोगों के संपर्क से बचना महत्वपूर्ण है।

- बीमार सदस्य के साथ बर्तन साझा करने से बचें।

- घर के अंदर लाइट स्विच और काउंटरटॉप जैसी सतहों को साफ करने के लिए कीटाणुनाशक का उपयोग करें।

- बच्चों के साथ बुजुर्ग भी गर्म कपड़े पहन कर रखें।

- आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।

- परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं

- ठंडी चीजों का सेवन करने से परहेज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें