फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मणि जैन के हत्यारोपी फिजियोथेरेपिस्ट के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के गणेशरा रोड स्थित श्रीनाथ अपार्टमेंट के फ्लैट में 12 दिसंबर 2023 को महिला मणि जैन की हत्या के आरोपी फिजियोथेरेपिस्ट के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में रिकॉर्ड समय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस का प्रयास मुकदमे में जल्द चार्ज फ्रेम कराते हुए ट्रायल पर लाने का है। इसके लिए कड़ी पैरवी भी इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी के स्तर से की जा रही है।
विज्ञापन


मृतका मणि जैन (58) पत्नी पंकज जैन निवासी 3 बीएचके फ्लैट संख्या 26, श्रीनाथ अपार्टमेंट, हाईवे को कंधे में दर्द की समस्या थी। देव फिजियोथेरेपी क्लीनिक, महाविद्या के संचालक देवदत्त शर्मा से उपचार चल रहा था। देवदत्त के साढ़ू का बेटा राघव शर्मा पुत्र स्वः संजय शर्मा निवासी लाजपत नगर, दिल्ली व हाल निवासी शास्त्री नगर, शहर कोतवाली मणि जैन की फिजियोथेरेपी करने उनके घर आता था। 12 दिसंबर को दोपहर 12 बजे वह थेरेपी करने पहुंचा।

उस वक्त एक्यूपंक्चर थेरेपी के उपकरण भूल गया। इस पर महिला ने उसे डांट दिया। राघव दोपहर ढाई बजे करीब फिर से उपकरण लेकर मणि जैन के फ्लैट में पहुंचा। वहां मणि जैन और राघव के बीच फिर से उपकरण भूलने की लापरवाही को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद राघव ने रसोई घर से चाकू निकाल मणि जैन का गला रेता, कलाई काटी। इसके बाद गहने और 4400 रुपये व पर्स, कागजात की लूट को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


हाईवे थाना इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इस हत्याकांड में रिकॉर्ड समय में चार्जशीट दाखिल की गई है। उसमें इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, फॉरेंसिक साक्ष्य शामिल किए हैं। साथ ही वादी मुकदमा, घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाली युवती सहित पुलिस, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर इस मुकदमे में गवाह बनाए गए हैं। पूरी कोशिश है कि आरोपी को उसकी करनी की कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें