फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बदलता मौसम बच्चों पर पड़ रहा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दिन में कई बार मौसम का बदलाव बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। बच्चे सर्दी-जुकाम और बुखार की चपेट में आ जा रहे हैं। जिला अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में भी बड़ी संख्या में बीमार बच्चे पहुंच रहे है। मंगलवार को भी ऐसे 54 से अधिक बच्चे जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन



सुबह-शाम ठंडी हवाएं, दिन में तेज धूप, कभी-कभी बूंदाबांदी और बादलों की आवाजाही। दिन में कई बार ऐसे ही मौसम करवट ले रहा है। इस कारण कभी गर्मी तो कभी ठंडक महसूस हो रही है। दिन में तेज धूप के कारण बच्चे गर्म कपड़े नहीं पहन रहे हैं। वहीं शाम को ठंडी हवाएं चलने पर वे बीमारी की चपेट में आ जा रहे हैं। बीमार होने पर अभिभावक बच्चों को जिला अस्पताल सहित निजी चिकित्सक के पास लेकर जा रहे हैं।

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन कुमार ने बताया कि सुबह और शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं, जबकि दोपहर में तेज धूप हो रही है। ऐसे में यदि बच्चा सुबह गर्म कपड़े पहनता है। वहीं दोपहर में धूप लगने पर उतार देता है। फिर शाम को गर्म कपड़े नहीं पहनता है। इस कारण उसे सर्दी-गर्मी लग जाती है और वह सर्दी-जुकाम के साथ बुखार की चपेट में आ जाता है। मंगलवार को भी उनके पास करीब 54 से अधिक बच्चे उपचार के लिए आए।
विज्ञापन



ऐसे करें उपाय

डॉ. अमन कुमार ने बताया कि बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए अभिभावकों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सुबह और शाम गर्म कपड़े अवश्य पहनाएं। हल्का गुनगुना पानी पिलाएं। ठंडे खाद्य अथवा पेय पदार्थ खाने-पीने को न दें। परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें