फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: कोसीकलां में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात, बाइक सवार बदमाश से भिड़ी शिक्षिका

Wed, 09 Nov 2022 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कोसीकलां में स्कूल जा रही शिक्षिका के गले से बाइक सवार चेन स्नेचर ने मंगलवार को दिनदहाड़े चेन खींचने का प्रयास किया। इस बीच चेन स्नेचरों से शिक्षिका भिड़ गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां में स्कूल जा रही शिक्षिका के गले से बाइक सवार चेन स्नेचर ने मंगलवार को दिनदहाड़े चेन खींचने का प्रयास किया। इस बीच चेन स्नेचरों से शिक्षिका भिड़ गई। इससे बदमाश चेन टूटने के बाद उसका कुछ हिस्सा ही लेकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की तहरीर पीड़ित ने पुलिस को दी है।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह करीब पौने आठ बजे मवस्सल पेच में स्थित गणेश टावर में रहने वाली राजेश बंसल की पत्नी अल्का बंसल होडल में एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। अल्का जैसे ही घर से स्कूल जाने के लिए कुछ दूर चलकर इंडियन बैक के समीप पहुंचीं तो बिना नंबर की काले रंग की बाइक पर सवार बदमाशों ने अल्का के गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ने का प्रयास किया। यह देख अल्का बदमाशों से उलझ गई। इसी दौरान लुटेरे उसके गले में पड़ी सोने की जंजीर का कुछ हिस्सा ही ले जा सके। 
छीनाझपटी में अल्का के गले में खरोंच भी आ गई। इसी बीच लुटेरों की बाइक भी सड़क पर गिर पड़ी लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी। शिक्षिका के शोर मचाने पर काफी लोग वहां एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे जांचे किए। जिसमें एक युवक हेलमेट पहने हुए है, दूसरा मास्क लगाएं हुए था। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार का कहना था कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही चेन स्नेचरों का सुराग लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें