फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 जनवरी को ब्रज में मनाएं दिवाली : मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन के वात्सल्य ग्राम में साध्वी ऋतंभरा के 60वें जन्मोत्सव के अवसर पर मनाए जा रहे पष्ठी पूर्ति महोत्सव में दूसरे दिन रविवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साध्वी दीदी ऋतंभरा के जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार श्रीराम मंदिर का अयोध्या में भव्य रूप से बनना और 22 जनवरी को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा है। उन्होंने कहा कि साध्वी दीदी के श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में दिए योगदान को देश कभी भूल नहीं सकता। 22 जनवरी को मथुरा ब्रज में दिवाली मनाएं। घर-घर दीप जलाएं।


डिप्टी सीएम ने कहा कि गांव-मोहल्लों में 14 जनवरी से स्वच्छता अभियान चलाएं। हर गांव-मोहल्ले के मंदिर पर सफाई करें। 22 जनवरी को उसी मंदिर को अयोध्या धाम समझें। वहां भव्य रूप से दिवाली मनाएं। उप मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि 22 जनवरी को अयोध्या जाने के लिए आतुर श्रीराम भक्त हो सके तो अपना कार्यक्रम स्थगित कर दें। 22 जनवरी के बाद वहां जाएं, जिससे की उन्हें दिव्य दर्शन का पुण्य लाभ मिले। 22 जनवरी को वहां बहुत अधिक भीड़ जुटेगी। उन्होंने महोत्सव में आए विभिन्न संतों को नमन करते हुए कहा कि श्रीराम मंदिर संतों की देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें