फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तस्करी की 250 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। कोटवन पुलिस चौकी के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान चंडीगढ़ से तस्करी करके कंटेनर में लाई जा रही अंग्रेजी शराब को पकड़ लिया। पकड़ी गई शराब राजस्थान जा रही थी। इसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ गौरव त्रिपाठी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार पुलिस टीम के साथ कोटवन पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली की पलवल की ओर से कंटेनर अवैध शराब लेकर मथुरा की ओर जा रहा है।
पुलिस ने कंटेनर को पकड़ लिया। लक्ष्मण भारती निवासी गांव मीठडा खुर्द द्वितीय तथा महेंद्र निवासी खारी, थाना धोरी मन्ना जिला बाडमेर राजस्थान को पकड़ लिया। पूछताछ में बताया कि वह शराब को चंडीगढ़ से बाड़मेर ले जा रहे थे। ट्रक के अंदर 250 पेटी अंग्रेजी शराब भरी हुई है। बरामद शराब अलग-अलग ब्रांड की है। कंटेनर से फर्जी बिल्टी, दो फर्जी नंबर प्लेट, फर्जी आरसी बरामद की हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें