फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: शिक्षक पति-पत्नी गए थे स्कूल, घर में लग गई आग; जल गई दो लाख रुपये की नकदी

Thu, 25 Jan 2024 01:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

घर में जिस समय आग लगी, कोई भी मौजूद नहीं था। पड़ोसियों की सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया गया, दो लाख की नकदी और अन्य सामान जल गया। 
 
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के टाउनशिप रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव कोयला-अलीपुर में एक मकान में आग लग गई। आग में दो लाख रुपये की नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण और घर का अन्य सामान जलकर राख हो गए। सूचना के बाद भी दमकल नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अनुमान है बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। गनीमत रही जिस समय आग लगी, बच्चे स्कूल पढ़ने गए थे। अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन


गांव निवासी चेतन शर्मा उर्फ छोटे गांव के प्राइमरी पाठशाला में शिक्षामित्र है। बुधवार सुबह वह स्कूल चला गया। पत्नी भी एक निजी स्कूल में पढ़ाने चली गई। बच्चे स्कूल पढ़ने चले गए। जिस समय आग लगी, घर में कोई नहीं था। मकान से धुआं उठते देख पड़ोस के लोगों ने चेतन शर्मा और फायर ब्रिगेड को फोन किया।

दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने पानी डालकर मशक्कत के बाद आग बुझाई। तब तक घर में रखी नकदी, आभूषण व अन्य सामान जलकर राख हो गया। चेतन ने बताया वह एक दिन पूर्व ही बैंक से 50000 रुपये निकाल कर लाया था। जबकि डेढ़ लाख रुपये पहले से घर में रखे थे। उसे दो लाख रुपये किसी को देने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें