फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुंबई के यूट्यूबर समेत आठ पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। विज्ञापन फिल्म में देवताओं पर आपत्तिजनक कथन और तथ्यों को लेकर मुंबई के यूट्यूबर समेत आठ लोगों पर गोवर्धन थाने में केस दर्ज हुआ है। कार्रवाई एक पीठ के महामंडलेश्वर की तहरीर पर हुई है।
विज्ञापन


जुल्हेंदी स्थित चित्रगुप्त पीठ के महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति ने बताया कि मुंबई निवासी उल्लास कामते ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से मांसाहारी व्यंजन का प्रचार प्रसार करता है। उसने मुंबई के एक होटल के लिए बनाए विज्ञापन में आपत्तिजनक कथन और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने संंबंधी तथ्यों को प्रदर्शित किया है।
इसमें किरदार निभाने वाले दोनों आरोपियों के साथ कैमरामैन, डायलॉग लिखने वाले, निर्माता-निर्देशक, स्टूडियो और संगीताज किचन, अंधेरी ईस्ट मुंबई के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाने की मांग तहरीर देकर उन्होंने की है। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार किचन के मालिक, यू ट्यूबर समेत आठ के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, नफरत फैलाने व सूचना प्रौद्योगिकी का दुरुपयोग जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन








महामंडलेश्वर ने कहा- कड़ी कार्रवाई हो
श्री चित्रगुप्त पीठ वृंदावन के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति जी महाराज ने कहा कि मुकदमा दर्ज होने से काम नहीं चलेगा। हम लोग किसी भी कीमत पर शांत नहीं बैठेंगे, हम प्रशासन से मांग करते हैं कि शीघ्र ही पुलिस की टीम गठित की जाए। जिससे आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। अन्य लोग ऐसा न करें। हम देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। भारत सनातनी परंपराओं का देश है। ऐसी मानसिक विकृति वाले लोगों को इस देश में नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें