- रिफाइनरी इलाके के खेड़िया गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। रिफाइनरी इलाके के खेड़िया गांव में घर के सामने से तेज रफ्तार में बाइक निकालने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। घायल पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 7 लोगों पर केस दर्ज किया है।
बनिया जाटव पुत्र हरिगुण निवासी खेड़िया ने बताया कि उनके घर पर नाती का जन्मोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। रिश्तेदार आए हुए थे। तभी गणेशरा का रहने वाला देवेंद्र पचौरी पुत्र रामबाबू घर के सामने से तेजी से मोटरसाइकिल लेकर निकला। विरोध किया तो वह गाली देकर चला गया और रात 10:30 बजे अपने साथ, रामबाबू, मोहन, रमेश, सुदामा, सोनू, पवन पचौरी, महावीर सहित 10-15 अज्ञात लोगों के साथ घर आया। आते ही जाति सूचक शब्द बोले और पिटाई शुरू कर दी। इसमें साले प्रताप, दामाद सुंदर व अजय व स्वयं उनको चोटें आईं हैं। सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह के अनुसार प्रकरण में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।