फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राया के तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राया विकास खंड के तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ युवक ने जमुनापार थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नगला मंशा पटलौनी निवासी रामकिशन चौधरी ने बताया कि उनके ताऊ नरेंद्र पाल सिंह रेलवे कर्मचारी थे। 15 मई वर्ष 2005 में उनके ताऊ का निधन हो गया था। उनकी पत्नी किरन देवी का निधन 2001 में हो गया है।
रामकिशन का आरोप है कि तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी पवन कुमार ने उनके ताऊ की मृत्यु के बाद एक महिला वीरो उर्फ वीरमती को उनके ताऊ की पत्नी के रूप में दर्शाकर जाली प्रपत्र तैयार किए। संपत्ति हड़पने का प्रयास किया। फिलहाल न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। प्रभारी निरीक्षक जमुनापार ने बताया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें