फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud: वृंदावन में खादर की जमीन पर इमरान ने काट दिए प्लॉट, बुकिंग कर लाखों ठगे, पुलिस पहुंची तो भाग निकला

Sun, 30 Apr 2023 09:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के वृंदावन में खादर की जमीन पर आरोपी इमरान ने प्लॉट काट दिए। यही नहीं इनकी बुकिंग करके एनसीआर के लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो आरोपी साथियों के साथ भाग निकला। 
विज्ञापन
Fraud: वृंदावन में खादर की जमीन पर इमरान ने काट दिए प्लॉट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में वृंदावन में यमुना किनारे की खादर की जमीन को प्लॉट दिखाकर दिल्ली एनसीआर के लोगों से लाखों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। खादर की जमीन की बिक्री के लिए बाकायदा रविवार को टेंट लगाकर लोगों से एडवांस भी लिया और पहले आओ लाभ पाओ का लालच दिया गया। मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम, एमवीडीए, नगर निगम और पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक स्कार्पियो, टेंट का सामान और लैपटॉप कब्जे में लिए हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दिल्ली के आई एंड एस बिल्डटेक प्राइवेट कंपनी के लोगों ने दिल्ली एनसीआर में सोशल मीडिया के साथ होर्डिंग आदि लगाकर वृंदावन के देवरहा बाबा घाट कुंभ मेला क्षेत्र के पास अच्छे और सस्ते दामों में प्लॉट देने का ऑफर दिया। कंपनी ने विज्ञापन में वृंदावन नगर बसाने का प्रचार सोशल मीडिया पर चलाया। प्रचार देकर लोग लालच में आ गए और सैकड़ों लोगों ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर 2100 रुपये तक जमा करा दिए। 

वृंदावन में प्लॉट की बुकिंग का एलान किया

प्रचार में कंपनी के लोगों ने 30 अप्रैल को वृंदावन में प्लॉट की बुकिंग का एलान किया। रविवार की दोपहर कंपनी के लोगों ने वृंदावन के देवरहा बाबा घाट के पास टेंट लगाकर कैंप लगाया। वृंदावन में कम दामों में प्लॉट मिलने की जानकारी पर दिल्ली, गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा और गुरुग्राम के सैकड़ों लोग यहां आ गए। यहां आने पर उन्होंने 2100 रुपये देकर रजिस्ट्रेशन कराए और चले गए। 

आरोपी इमरान साथियों के साथ भाग निकला

मामले की शिकायत वृंदावन के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से की। एडीएम इंद्रनंदन सिंह, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण, मथुरा-वृंदावन नगर निगम, सीओ सदर प्रवीण मलिक के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आता देख आरोपी इमरान साथियों के साथ भाग निकला। पुलिस के पहुंचने पर दिल्ली एनसीआर के लोगों को ठगी का अहसास हुआ।

फर्जी तरीके से जमीन पर प्लॉट काट दिया

एसडीएम इंद्रनंदन सिंह ने कहा कि पानीगांव खादर की जमीन पर प्लॉट देने की सूचना पर जब हम पहुंचे तो आई एंड एस बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड का मालिक इमरान मौके से भाग गया। यह जमीन खादर के साथ डूब क्षेत्र है। यहां प्लॉटिंग हो ही नहीं सकती। फिर भी कुछ लोग फर्जी तरीके से जमीन पर प्लॉट काटकर बेचने का प्रयास कर रहे थे। 

मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी

मौके से गाड़ी और लैपटॉप बरामद कर जांच कराई जा रही है। इस मामले में लाखों की ठगी की गई है। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने कहा कि अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। मुकदमा दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें