फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अस्पताल संचालक और चिकित्सक के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यमुनापार इलाके में संचालित एक अस्पताल संचालक और चिकित्सक के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर जानलेवा हमला करने और विश्वासघात का मुकदमा दर्ज हुआ है। मोहन श्याम शर्मा निवासी-मिडलैंड कंपाउंड ने बताया कि उसने डॉ. राहुल सारस्वत निवासी ग्राम मड़ौला थाना लोधा, जिला अलीगढ़ हाल निवासी अशोका हाईट्स का साथ में आर.एस स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेन्टर खोला था। डॉ. राहुल सारस्वत के भाई सोनदेव सारस्वत, इनके साथ काम करने वाले राहुल उपाध्याय व बहनोई सुरेश व्यास ने उससे 2.50 लाख और 5 लाख 73 हजार 893 रू. के दो चेक के अलावा 5-5 लाख के दो अन्य चेक यह कहकर लिए कि दो दिन बाद दे देगा, लेकिन आज तक नही दिया। बीते साल 15 मई को इन लोगों ने उसे पैसे लेने के लिए यमुना पुल के पास बुलाया। वह मौके पर पहुंचा तो आरोपियों व उनके साथियों ने उसे पीटा और चेक छीन लिए। शोर-शराबा करने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें