टाउनशिप(मथुरा)। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव बाद के पास बन रहे ओवरब्रिज के पास बारिश के कारण मथुरा से आगरा की तरफ जा रही कार रविवार रात पलट गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए। 4 की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया है। हादसे की वजह निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास संकेतक न होने बताया जा रहा है।
गांव बाद के पास बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण के कारण वाहनों को सर्विस रोड से होकर गुजरना पड़ रहा है। रविवार रात 9 बजे मथुरा से आगरा की तरफ जा रही कार हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पुलिस ने घायल फौरन सिंह निवासी नंदूगढ़ी किरावली, प्रीति पत्नी तेजवीर, तेजवीर पुत्र वालमुकंद , सुशील पुत्र वालमुकुंद निवासीगण टिकरी किरावली, जिला आगरा व राहुल पुत्र बलजीत निवासी शिवाजी जेल पुलिस नगर बाजना, मथुरा को इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने 4 लोगों की हालत गंभीर होने पर आगरा के लिए रेफर कर दिया है। संवाद