फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान साहब देखिए, व्यवस्था संभालने में फेल है आपकी वृंदावन पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन की बिगड़ी यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी है। एसएसपी के निरीक्षण का यहां कोई असर होता नहीं दिख रहा है। रविवार को वृंदावन की सड़कें सुबह चार घंटे और शाम को तीन घंटे जाम रहीं। जाम में फंसे वाहन इंच-इंच भर आगे बढ़े और मिनटों का सफर घंटों में तय किया जा सका। बच्चे और बूढ़े जाम में फंसकर परेशान होते रहे और पुलिस व्यवस्था को कोसते दिखे।
विज्ञापन

रविवार की सुबह से लेकर शाम तक वृंदावन की सड़कें जाम रहीं। सड़कों पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गईं। तिराहे चौराहों पर लगाए गए सिग्नल भी पुलिस की तरह फेल हो गए। तिराहे चौराहों पर लगाए गए ट्रैफिक के सिपाही और वृंदावन कोतवाली के पुलिसकर्मी नदारद थे। सुबह नौ बजे से लगा जाम एक बजे तक लगा रहा, शाम को हालात और बिगड़ गए। तिराहे चौराहों पर ई-रिक्शा और टेंपो की भीड़ ने जाम की स्थिति बना दी।
विज्ञापन

यहां रहे जाम के हालात
- मथुरा-वृंदावन रोड पर चार किलोमीटर लंबा जाम।
- रुक्मिणी विहार मल्टी स्टोरी पार्किंग पर तीन किलोमीटर तक जाम।
- छटीकरा चौराहे पर दो किलोमीटर जाम।
- प्रेम मंदिर पर एक किलोमीटर तक जाम।
- हरिनकुंज चौराहा, इस्कॉन मंदिर के सामने, अटल्ला चुंगी, परिक्रमा मार्ग पर वाहनों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें