फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महिला कबड्डी में बीएसए कॉलेज को उपविजेता का खिताब

विज्ञापन
कबड्डी में दूसरे स्थान पर रही बीएसए कॉलेज टीम के खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ।
विज्ञापन
मथुरा। अंतर महाविद्यालयी महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बीएसए कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

कोच सोनू ठाकुर ने बताया कि फिरोजाबाद के दाऊदयाल महिला कॉलेज में पांच नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता में बीएसए कॉलेज की खिलाड़ियों ने दमखम, बेहतर तालमेल और खेल कौशल का परिचय देते हुए पांच में से चार मुकाबलों में जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के दौरान बीएसए कॉलेज की टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीमों को कड़ी चुनौती दी। टीम की ओर से वंदना और तापसी ने जीत में अहम भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें