फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नाबालिग छोटी बहन को किया मजबूर, इसके बाद भाई ने जो किया...जीते जी मर गई वो

Fri, 16 Feb 2024 10:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

किराए के मकान में भाई के साथ रह रही नाबालिग बहन के साथ जो कुछ भी हुई शर्मसार कर देने वाला है। भाई  अपनी ही छोटी बहन की अस्मत लूटता रहा। मकान मालकिन ने शक होने के बाद पीड़िता की स्कूल शिक्षिका को बताया, जिसके बाद मामले का खुलासा हो सका।
विज्ञापन
child rape demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन पुलिस ने नाबालिग बहन से दुष्कर्म करने वाले भाई को रुक्मिणी विहार गेट के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पीड़िता की शिक्षिका ने घटना की एफआईआर बुधवार को दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


वृंदावन के एक स्कूल में 11 वर्षीय छात्रा किराए के मकान में 25 वर्षीय भाई के साथ रह रही थी। पिछले एक माह से भाई ही सगी बहन के साथ दुष्कर्म कर रहा था। मकान मालकिन ने घटना की जानकारी पीड़िता के स्कूल की शिक्षिका को दी, जिसके बाद डरी सहमी छात्रा ने पूरी घटना बताई।

इस पर शिक्षिका ने बुधवार को भाई के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने भाई को बृहस्पतिवार सुबह सात बजे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि बहन से दुष्कर्म के आरोपी भाई को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें