फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर कहर बन कर टूटी बारिश, धान की फसल चौपट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। बेमौसम बारिश ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। हवा के साथ कहर बन कर आई बारिश से धान की फसल पानी में गिरकर चौपट हो गई। खेतों में पानी भरने से आलू और सरसों की बुवाई भी प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

गोवर्धन क्षेत्र में विगत तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। धान की फसल में बाल आ चुकी है। बारिश के साथ हवा से धान की फसल खेतों में भरे पानी में गिरने से नष्ट होने के कगार पर है। गांव अड़ींग के हालात इतने खराब हैं कि सैकड़ों बीघा धान की फसल गिर कर पानी में डूब चुकी है। किसान पानी से बचाने के लिए फसल को काटकर सड़क किनारे व अन्य स्थानों पर रख रहे हैं। किसान साहब सिंह, निरंजन, मनोज, केदार, भोला, रामबाबू, कमल सिंह, भगवान सिंह, नेम सिंह, मुकेश, दिनेश, संजय ने बताया कि बारिश ने धान की फसल को पूरी तरह चौपट कर दिया है। खेतों में पानी भर गया है। किसान अधपकी फसल को काटने को मजबूर हैं। खेतों में पानी भरने से आलू- सरसों की फसल की बुवाई भी प्रभावित होगी। प्रकृति की मार से किसान बुरी तरह टूट गए हैं। किसानों ने डीएम से फसलों का सर्वे करा कर मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें