फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन स्नेचिंग: महिला घर के अंदर खड़ी कर रही थी स्कूटी, तभी बदमाशों ने तोड़ी सोने की जंजीर; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 20 Sep 2024 03:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में एक बदमाश ने घर में घुसकर चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। महिला स्कूटी घर के अंदर लगा रही थी, उसी समय बदमाश आया और गले से चेन तोड़कर भाग निकला। 
 
विज्ञापन
चेन स्नेचिंग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा शहर कोतवाली की पॉश कॉलोनी डैंपियर नगर में बृहस्पतिवार की दोपहर एक युवक घर में घुसकर महिला के गले से सोने की जंजीर तोड़कर ले गया। इसकी सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंच गई। महिला जहां युवक पर जंजीर तोड़ने का आरोप लगा रही है, वहीं पुलिस इससे इन्कार कर रही है। बावजूद इसके पुलिस नगर निगम में बने कंट्रोल रूम में सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से भागे युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन




 

डैंपियर नगर निवासी शकुंतला का आरोप है कि बृहस्पतिवार की दोपहर उनके घर पर एक युवक घुस आया। युवक को देख वह घबरा गई। युवक ने उनसे पीने का पानी मांगा और उनके गले से सोने की जंजीर तोड़कर भाग गया। शहर पॉश इलाके में चेन स्नेचिंग की वारदात पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

महिला के आरोपों के आधार पर बाग बहादुर चौकी प्रभारी मांगेराम नगर निगम में बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं। ताकि भागे युवक का पता चल सके। पुलिस को एक सीसीटीवी में युवक भागता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन उसका चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा।
 
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि महिला के घर के पास कुछ मजदूर खुदाई का काम कर रहे हैं। एक युवक पानी पीने के लिए उनके घर गया। युवक को देखकर महिला ने शोर मचा दिया। इस पर मजदूर घबरा गया और भाग गया। जंजीर लूट जैसी कोई वारदात नहीं हुई है। बावजूद इसके सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से युवक की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें