फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रद्धालुओं के स्वागत में ब्रजवासियों ने फैलाई बाहें

Thu, 07 Sep 2023 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कान्हा के जन्मोत्सव के साक्षी बनने के लिए बृहस्पतिवार को लाखों श्रद्धालु आए। ब्रजवासियों ने उनके स्वागत में बाहें फैला दीं। व्रतियों के लिए फलाहार की व्यवस्था की गई तो सामान्य श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी, कचौड़ी, दूध, लस्सी वितरित की गई। जिन लोगों को होटल, आश्रम, गेस्ट हाउस में कमरे नहीं मिले। उन्हें अपने खाली प्लॉट्स में आराम करने को जगह दी। पुलिस ने भी संकल्प हमारा, सुरक्षा आपकी टैगलाइन के अनुरूप जिम्मेदारी का निर्वाहन किया।
विज्ञापन



मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, गोकुल, नंदगांव, बरसाना, रमणरेती में लाखों की संख्या में भक्त आराध्य के जन्म के स्वागत के साक्षी बनने पहुंचे। दूर-दराज से भक्त हाथों में झोला और मन में कन्हैया के प्रति आस्था लेकर ब्रज की धरा पर पहुंचे तो रज-रज ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। आराध्य के दर्शन को आया कोई भी श्रद्धालु भूखा-प्यासा न रहे, इसके लिए ब्रजवासियों ने जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया। नगर निगम की ओर से साफ-सफाई की भी चाक-चौबंद व्यवस्था की गई।


ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से सजाए गए शहर के चौराहों को देख श्रद्धालु आश्चर्यचकित हो गए। होलीगेट से भरतपुर गेट और वहां से आग अग्रसेन चौक तक जगह-जगह भंडारों के पंडाल सजे थे, जहां सेवाभावी व्यक्ति दिनभर जुटे रहे। मुंकुद विहार पर आयोजित भंडारे पर श्रद्धालुओं को शीतल पेय के साथ पूरी-सब्जी चावल का वितरण किया गया। विधायक श्रीकांत शर्मा, पवन चतुर्वेदी, विजय चतुर्वेदी, अजय गोयल, रविकांत गर्ग, प्रमोद गर्ग केसेरे आदि ने सेवा कार्य किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें