मथुरा। जिला प्रशासन ने मथुरा की होली का कलेंडर जारी कर दिया है। इस कलेंडर में होली आयोजन का क्रम, तारीख दिन, हिंदी तिथि और स्थान का उल्लेख किया गया है। ताकि पर्यटकों को कोई असुविधा न हो और वे अपनी सुविधा के अनुसार शिड्यूल बना सकें। कलेंडर के मुताबिक 17 मार्च को नंदगांव में फाग आमंत्रण, इसी दिन बरसाना में लडडू होली, 18 मार्च को बरसाना में लठामार होली, 19 मार्च को नन्दगांव में लठामार होली, 19 मार्च को रावल में लठामार होली, 20 मार्च को रंगभरनी एकादशी के तहत श्री कृष्णजन्म स्थान, श्री द्वारिकाधीश मंदिर और बांकेबिहारी मंदिर में, 21 मार्च को गोकुल में छड़ीमार होली, 24 मार्च को होलिका दहन, गांव फालैन में, इसी दिन चतुर्वेदी समाज का डोला, 25 मार्च को धुलेंडी, 26 मार्च को दाऊजी का हुरंगा, इसी दिन जाब का हुरंगा, मुखराई में चरकुला नृत्य 27 मार्च को गांव बठैन में गिडोह का हुरंगा, 31 मार्च महावन में होली, 1 अप्रैल को श्री रंगजी मंदिर में होली होगी।