फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चौमुहां में आज होगी ब्रह्माजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी चौमुहां। ब्रह्मांड के रचनाकार ब्रह्माजी आज अपने विशाल मंदिर में विराजमान होंगे। इससे पूर्व मंगलवार को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान चौधरी लक्ष्मीनारायण ने सपरिवार ब्रह्माजी के मंदिर में वस्त्राधिवास, फलाधिवास, मिष्ठानाधिवास, धूपाधिवास, रथयात्रा एवं शैय्याधिवास की पूजा की।
विज्ञापन


कस्बे में वर्षों बाद ब्रह्माजी का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। यहां बुधवार को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण करेंगे। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व मंगलवार को कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा ब्रह्माजी मंदिर से शुरू हुई और कस्बे की परिक्रमा करते हुए पुनः मंदिर पर पहुंची।

शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते और ग्रामीण बैंडबाजों की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। नगर पंचायत अध्यक्ष सुषमा सिसौदिया ने बताया वर्षों के इंतजार के बाद ब्रह्माजी का दिव्य और भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। पूरे विश्व में बृह्माजी के दो ही मंदिर हैं। एक पुष्कर राजस्थान और दूसरा ब्रज के चौमुहां में।
विज्ञापन


यहां भव्य मंदिर बनने से दर्शनार्थियों का आवागमन होगा। जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को रोजगार। कहा कि मंदिर के आसपास सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा। कार्यक्रम में ममता चौधरी, मनोज फौजदार, धीरज लाठर, सपना चौधरी, कर्मवीर चौधरी, राजवीर चौधरी, अन्नू, रमा, बुद्दो देवी, कारेबाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें