फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह: आतंकी हमलों से हुई फुल प्रूफ, उपद्रवियों से निपटने को BDS-डॉग स्कवॉयड हुई आधुनिक

Tue, 28 Mar 2023 09:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। यहां किसी भी प्रकार के आतंकी हमले से निपटने के लिए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कवॉयड को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वाहन उपलब्ध कराया है। दोनों ही दस्तों को जिन उपकरणों और सामान की आवश्यकता होती है, उनका इंतजाम किया गया है।
 
विज्ञापन
श्रीरामजन्मभूमि पथ का निरीक्षण करते मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और मंडलायुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर किसी भी प्रकार के आतंकी हमले से निपटने के लिए प्रदेश सरकार इसकी सुरक्षा चाक-चौबंद बनाए रखना चाहती है। इसके लिए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवॉयड को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वाहन उपलब्ध कराया है। 27 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस वाहन में जवानों के बैठने के साथ ही दोनों दस्तों को मौके पर जिन-जिन उपकरणों और सामान की आवश्यकता होती है उनका इंतजाम किया गया है।

बम विस्फोट से निपटने की खटक रही थी बात

श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था वैसे तो दुरुस्त है। यहां सिविल पुलिस के साथ ही पीएसी और सीआरपीएफ के जवान मुस्तैद हैं। जन्मस्थान परिसर के चहुंओर चेक पोस्ट बनाकर पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस-प्रशासन को सबसे ज्यादा जो बात खटक रही थी, वह बम विस्फोट से निपटने की थी। पुलिस के पास अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त कोई वाहन नहीं था जो बम की खोज कर उसे निष्क्रिय कर सके। साथ ही डॉग स्कवॉयड दस्ते पर भी आधुनिक उपकरणों का अभाव था।

हाईपावर कमेटी की थी सिफारिश

श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा राज्य और जिला प्रशासन के पास है। यहां एडीजी स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में बनी हाईपावर कमेटी हर तीन माह में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करती है। विशेष रूप से एसपी सुरक्षा यहां तैनात हैं। हाईपावर कमेटी की सिफारिश पर इस वाहन को राज्य सरकार ने उपलब्ध करा दिया है।

यह हैं सुविधाएं

33 सीटर गाड़ी, 24 जवान बैठ सकेंगे, दो डॉग कैनल (डॉग स्कवॉयड के लिए), वातानुकूलित, ऑटोमैटिक दरवाजा, पैनिक बटन, हूटर आदि। 

उपद्रवियों से निपटने में होगी आसानी

एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस प्रशासन को श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवॉयड के लिए 27 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वाहन उपलब्ध कराया गया है। इससे उपद्रवियों से निपटने में आसानी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें