फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीकृष्ण पर की गई अमर्यादित टिप्पणी से उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। ब्रज की आराध्या राधारानी को लेकर कथा प्रवक्ता प्रदीप मिश्रा की अमर्यादित टिप्पणी को लेकर उठे तूफान के बीच अब ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए बयान पर नया बवंडर खड़ा होता दिखाई दे रहा है। ऐसे बयान पर धर्मावलंबियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी ने भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र को लेकर दिए गए वक्तव्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें श्रीकृष्ण की सोलह हजार एक सौ आठ रानियों को लेकर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कथा मंच से किया गया है। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में हिंदू धर्म पर भी बेतुकी टिप्पणी की गई है। वीडियो को लेकर भागवत कथा प्रवक्ता महामंलेश्वर हिमांगी सखी ने नाराजगी जताते हुए ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी पर हमला बोला है।
उनका कहना है भगवान श्रीकृष्ण पर अनर्गल टिप्पणी करने से पहले कुमार स्वामी खुद अपने चरित्र का आंकलन कर लें। खुद जिसका चरित्र शक के दायरे में हो, वह दूसरों पर बातें नहीं करे। उन्होंने बताया कि वह खुद कुमारस्वामी के गलत चरित्र की साक्षी हैं। उनका कहना है कि अगर कुमार स्वामी अपने इस अपराध के लिए क्षमा नहीं मांगते हैं तो वह इसका पुरजोर विरोध करेंगी। उन्होंने अन्य धर्माचार्यों से भी इस मामले का विरोध कर कुमार स्वामी के बहिष्कार की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें