राया। थाना क्षेत्र के गांव नगला विजय से दो दिन पूर्व लापता बालक का शव नहर में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव नगला विजय निवासी मोहन सिंह का बेटा अजय 7वर्ष शनिवार की शाम से गायब था। बताया गया की मोहन मजदूरी करने गया और पत्नी दवा लेने राया चली गयी। अजय और बड़ा भाई नैतिक घर पर रह गये थे। थोड़ी देर बाद अजय घर से चला गया। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजन को चिंता हुई और पुलिस को सूचना दी।
थाना राया में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। सोमवार की दोपहर गांव के लड़के मांट ब्रांच गंग नहर में नहा रहे थे। नगला तुलसी के सामने बालक का शव पानी में देखा तो पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर मौके पर पहुंचे और शव को बहार निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की बालक के गायब होने के संबंध थाना राया पर मुकदमा दर्ज है। बालक दिमागी रूप से कमजोर था और नहर मेंं नहाने के दौरान गहरे गड्ढे में चला गया होगा। संवाद